मैं हर सुबह पहला काम यही करता हूँ। नल खोलने से पहले, चाय की पतीली चढ़ाने से पहले, पिछवाड़े जाकर उस पुराने कुँए की रस्सी हाथ में लेता हूँ। गीली मिले तो उस दिन कुएँ की तरफ पीठ करके सोता हूँ, और शाम का पानी बाजू वाले के हैंडपंप से भरता हूँ। किसी ने सिखाया नहीं यह मुझे, पापा ऐसा करते थे, बस अब मैं करता हूँ।
कुआँ बीस साल पहले भर दिया गया था, या उन्नीस, ठीक याद नहीं, सिवनी के इस मोहल्ले में जब नगर पालिका ने सबको बोरिंग करवा दी थी। ईंट-मिट्टी डालकर ऊपर तक भर दिया, बस एक लोहा का हुक दीवार में छोड़ दिया गया, पता नहीं किसलिए। उसी हुक में एक पुरानी रस्सी बंधी रहती…
25% मुफ़्त झलक
कहानी अभी बाकी है।
HorrorGod की मासिक सदस्यता से इस कहानी का बाकी हिस्सा पढ़ें और हर ऑडियो कहानी पूरी सुनें।
- यह कहानी और बाकी सभी कहानियाँ अंत तक पढ़ें
- जहाँ उपलब्ध हो, पूरी ऑडियो कहानियाँ सुनें
- ‘बिलिंग प्रबंधित करें’ से कभी भी रद्द करें
सदस्यों के लिए पूरा ऑडियो: 3:36
$10.00 प्रति माह · कभी भी रद्द करें


